Video: प्रेमिका से मिलने से रोका तो युवक ने किया सुसाइड, पंखे से लटकता मिला शव

Edited By Vatika,Updated: 09 Sep, 2019 11:18 AM

प्रेम संबंधों के चलते बस्ती गुरु कर्म सिंह के एक युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

गुरुहरसहाय(आवला): प्रेम संबंधों के चलते बस्ती गुरु कर्म सिंह के एक युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस को दिए बयानों में शिकायतकत्र्ता रंगा ने बताया कि उसका बेटा बॉबी उर्फ भुल्लरी जिसकी आयु करीब 18-19 वर्ष थी और उसके बस्ती गुरु कर्म सिंह वाली में पाली नामक महिला के घर में काम करती नंदनी के साथ प्रेम संबंध बन गए जिसके बाद पाली ने दोनों की मंगनी करवा दी और 2 दिन पहले बॉबी पाली के घर के सामने से गुजर रहा था और वह नंदनी से बात करने लग पड़ा।
PunjabKesari
पाली ने बाहर जाकर बॉबी के साथ गाली-गलौच किया और थप्पड़ भी मारे जिस पर उसने अपने पिता को सारी बात बताई। इसके बाद कुछ दिन पहले बॉबी पाली के घर के सामने से दोबारा गुजर रहा था तब वहां मौजूद पाली और पंजू ने बॉबी को रोककर कहा कि तुम इस गली मैं न आया करो नहीं तो हम इसी लड़की से ही तुम पर पर्चा दर्ज करवा देंगे, जिससे परेशान होकर बॉबी घर आया। वहां से वह साथ वाले अपने ताया के घर चला गया। एक कमरे में परिवार के सारे मैंबर बैठे थे तो बॉबी दूसरे कमरे में गया और गार्डर से चुन्नी लगाकर फंदा ले लिया और अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
PunjabKesari
उसे सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डा.विशाल सोनी ने मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी जसवरिन्दर सिंह और एएसआई दर्शन लाल ने बताया कि मृतक बॉबी के पिता के बयान पर पंजू और पाली नामक महिला पर मामला दर्ज कर लिया गया है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फरीदकोट मैडीकल कॉलेज भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!