अब फिर बढ़ें रजिस्ट्रियों के कलेक्टर रेट, लोगों में निराशा

Edited By Kalash,Updated: 22 Dec, 2025 03:17 PM

collector rate increase

पंजाब सरकार ने ब्लॉक समिति चुनाव के नतीजे आते ही एक बार फिर जायदादों की रजिस्ट्रियों के रेटों में वृद्धी करके पंजाब की जनता को एक और तोहफा दिया है।

बरेटा (सिंगला): पंजाब सरकार ने ब्लॉक समिति चुनाव के नतीजे आते ही एक बार फिर जायदादों की रजिस्ट्रियों के रेटों में वृद्धी करके पंजाब की जनता को एक और तोहफा दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार खेतीबाड़ी नहरी जमीन के पहले रेट 13.75 लाख रुपये प्रति एकड़ थे और अब इसे बढ़ाकर 18 लाख रुपये कर दिया गया है और शहरी प्रॉपर्टी के अलग-अलग कोड के हिसाब से चार गुना बढ़ोतरी की गई है।

इस संबंध में रजिस्ट्री से संबंधित हलकों के अनुसार यह सरकार द्वारा करीब चौथी बार यह कलेक्टर रेट में वृद्धी की गई है। इन नए बढ़े रेटों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी के स्थानिय प्रधान गगनदीप शर्मा का कहना था कि इस तरह से बार-बार कलेक्टर रेट बढ़ाकर सरकार बढ़ती महंगाई के दौर में लोगों को और परेशान करने पर तुली हुई है। आम तौर पर रोजाना बढ़ते कलेक्टर रेट से आम लोगों में निराशा देखी जा रही है और लोग कह रहे हैं कि फ्री के लॉलीपॉप देने के लिए ऐसा किया जा रहा है जो कि एक वोट की राजनीति है, जिसे रोका जाना चाहिए। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!