Weather Update: अगले 3 दिन ‘घने कोहरे व शीतलहर’ से नहीं मिलेगी राहत

Edited By Vatika,Updated: 17 Dec, 2020 09:35 AM

cold dense fog and cold wave intensifies in next 3 days

उत्तर भारत में अगले 3 दिन घने कोहरे, कोल्ड डे और शीतलहर से राहत मिलने की संभावना नहीं है।

चंडीगढ़: उत्तर भारत में अगले 3 दिन घने कोहरे, कोल्ड डे और शीतलहर से राहत मिलने की संभावना नहीं है। सीजन की पहली ठंड ने पंजाब सहित पश्चिमोत्तर को कंपा कर रख दिया। यहां पारा लुढ़ककर 2 डिग्री पहुंच गया है। मौसम केंद्र के अनुसार पंजाब में अगले 3 दिन कुछ स्थानों पर शीतलहर का प्रकोप बना रहने और अगले 24 घंटे कोल्ड डे और कोहरा पडऩे की संभावना है।

कोहरा छाए रहने और खिली धूप के दर्शन न होने से लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में तापमान गिरने से अभी तक की सबसे ठंडी रात रिकॉर्ड की गई है और न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे (-) 4.8 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कश्मीर घाटी के आसपास के इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 6 डिग्री दर्ज किया गया। हिमाचल प्रदेश में पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानों तक ठंड का कहर जारी है। लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू, चम्बा और सोलन जिलों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला गया है। इन जिलों में कई जगहों पर पानी की पाइपलाइनें जम गईं।

मैदानी भागों में घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। कांगड़ा और सोलन जिलों में शिमला से ज्यादा ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 3-4 दिन प्रदेश के अधिकांश स्थानों में घना कोहरा छाए रहने व रात के तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में घना कोहरा छाने के साथ ही बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने वीरवार और शुक्रवार को दिल्ली में दिन में ठंड रहने और शीतलहर चलने का पूर्वानुमान लगाया है। 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!