आज शाम सी.एम. चेहरा घोषित कर सकती है कांग्रेस, सिद्धू सभी कार्यक्रम रद्द कर वैष्णो देवी पहुंचे

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 02 Feb, 2022 03:54 PM

cm tonight congress can declare face

राज्य में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस अपने सी.एम. चेहरे को लेकर एक बड़ा ऐलान करने जा रही है।

चंडीगढ़ : राज्य में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस अपने सी.एम. चेहरे को लेकर एक बड़ा ऐलान करने जा रही है। बताया जा रहा है कि आज शाम कांग्रेस अपने सी.एम. चेहरे का ऐलान कर सकती है। फिलहाल लोगों को आज शाम 7 बजे तक इंतजार करने को कहा गया है। पंजाब कांग्रेस द्वारा अपने टिवटर पर सिद्धू व चन्नी की एक वीडियो शेयर की गई है। बताया जा रहा है सी.एम. फेस को लेकर चरणजीत सिंह चन्नी के नाम पर मोहर लग सकती है। लेकिन सिद्धू खेमे में भी इस बात का चर्चा चल रही है तथा इस मसले पर फिलहाल पार्टी ने चुप्पी साधे हुई है। 

इससे पहले आज सुबह कांग्रेस के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने दावा किया था पंजाब में 42 विधायक सी.एम. बनाने के लिए उनके पक्ष में थे। जबकि सिद्धू के पक्ष में 6 और चन्नी के पक्ष में सिर्फ 2 लोग थे। अगर पार्टी आज शाम को इस मसले पर कोई बड़ा फैसला लेती है तो पंजाब कांग्रेस में आज से राजनीति गहमागहमी भरी हो सकती है। 

उधर सिद्धू ने एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह कटरा में पहुंचे हुए हैं। सिद्धू ने ट्वीट कर लिखा है कि वह मां वैष्णो देवी के दर्शन करने आए हैं। पता चला है कि अमृतसर ईस्ट जहां से वह चुनाव लड़ रहे हैं, सिद्धू के आज करीब एक दर्जन कार्यक्रम थे, लेकिन वह सारे कार्यक्रम रद्द कर वैष्णो देवी चले गए हैं जिक्रयोग्य है कि राज्य में सभी पार्टियों द्वारा अपने सी.एम. फेस का ऐलान कर दिया गया है, जबकि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी बची थी, जिसको अपने सी.एम. फेस का ऐलान करना था। जिसको लेकर आज पंजाब कांग्रेस में एक बड़ा फैसला सामने आ सकता है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!