Olympics में हॉकी टीम को मिली बड़ी जीत पर क्या बोले सी.एम. मान, जानें

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 02 Aug, 2024 06:57 PM

cm mann spoke on the big victory of the hockey team

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम को मिली बड़ी जीत पर पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खुशी जाहिर की तथा हाकी टीम को शुभकामनाएं दी हैं।

पंजाब डैस्क : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पेरिस में चल रहे ओलंपिक खेलों में आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के लिए भारतीय हॉकी टीम को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि भारत ने 52 साल के अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम को हराया है। उन्होंने कहा कि यह बेहद गर्व और संतुष्टि की बात है कि भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से हराया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने इस अहम मुकाबले में दो गोल करके टीम की जीत सुनिश्चित कर दी है।

मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि यह ऐतिहासिक जीत देश में राष्ट्रीय खेल के प्राचीन गौरव को बहाल करने का मार्ग प्रशस्त करेगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस शानदार जीत से पूरी टीम ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने भारतीय टीम को नॉक आउट मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि भारतीय टीम देश के लिए पदक जरूर जीतेगी।

यह भी पढ़ें- Ayushman card धारकों के लिए अहम खबर, बड़े Action की तैयारी, जारी हुए सख्त Order

बता दें कि पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम ने आज ऑस्ट्रेलिया को हराकर इतिहास रचा। ओलंपिक में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पहली बार हराया। इस जीत के साथ 52 साल का सूखा समाप्त हो गया। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को ओलंपिक में इससे पहले 1972 में हराया था।

यह भी पढ़ें- Breaking : पंजाब के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु रिमांड पर

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!