होशियारपुर पहुंचे CM Mann, वन महोत्सव समारोह में प्रदर्शनी का लिया जायजा

Edited By Kamini,Updated: 06 Aug, 2024 12:34 PM

cm mann reached hoshiarpur

पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान आज होशियारपुर व जालंधर दौरे पर हैं। इसी बीच उन्होंने आज सुबह होशियारपुर राज्य स्तरीय वन महोत्सव समारोह में पहुंचे।

होशियारपुर : पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान आज होशियारपुर व जालंधर दौरे पर हैं। इसी बीच उन्होंने आज सुबह होशियारपुर राज्य स्तरीय वन महोत्सव समारोह में पहुंचे। इसके बाद वह दोपहर फिल्लौर पहुंचेगे। जहां पर पुलिस विभाग में भर्ती होने वाले युवाओं को नियुक्ति  पत्र सौंपेगे। बताया जा रहा है सी.एम. मान आज पुलिस में भर्ती होने वाला 443 युवाओं को नियुक्ति पत्र देंगे।

PunjabKesari

आपको बता दें  सी.एम. मान के दौरे को लेकर पुलिस द्वारा कड़े प्रबंध किए गए हैं। सी.एम मान सुबह 11 बजे होशियारपुर पहुंचे गए हैं। इसके बाद वह दोपहर 1 बजे के करीब पीपीए फिल्लौर जाएंगे, जहां वह नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इस दौरान वह कोई बड़ा ऐलान भी कर सकते हैं। होशियारपुर में पहुंचे सी.एम. मान ने राज्य स्तरीय वन समारोह में शामिल होकर प्रदर्शनी में जाकर उत्पादों का जायजा लिया। सी.एम. मान ने लोगों का हौंसलe भी बढ़ाया गया। इस दौरान उनके साथ मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा, सांसद राज कुमार चब्बेवाल व जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। 

PunjabKesari

इस दौरान सी.एम. मान द्वारा पौधा रोपण भी किया गया। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा पौधा रोपण करें। इस राज्य स्तरीय वन महोत्सव समारोह के दौरान एक महिला ने सी.एम मान को राखी भी बांधी। इसके बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान 1 बजे के करीब फिल्लौह पहुंचेंगे। आपको बता दें कि सी.एम मान द्वारा जालंधर में मकान किराए पर लिया गया है। उन्होंने कहा था कि वह 2 दिन जालंधर में रहेंगे जिससे जनता को उन तक पहुंचने में कोई परेशान न हो और लोगों को अपने कामोंल के लिए चंडीगढ़ नहीं जाना पड़ेगा। जनता का दरबार लगाकर वह लोगों की समस्या सुनेंगें और उनका हल करेंगे।

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


 

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!