Punjab Tourism Summit में CM मान ने पंजाब की तारीफों के बांधे पुल, Watch Video

Edited By Kalash,Updated: 11 Sep, 2023 02:32 PM

मोहाली में 'पंजाब टूरिज्म समिट' आगाज हो गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री मान ने समिट में देश के कोने-कोने और सात समंदर पार से आए मेहमानों का स्वागत किया

मोहाली: मोहाली में 'पंजाब टूरिज्म समिट' आगाज हो गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री मान ने समिट में देश के कोने-कोने और सात समंदर पार से आए मेहमानों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है बल्कि पंजाब का कार्यक्रम है। जब उन्होंने शपथ ली तो उनका सपना था कि पंजाब का वह पक्ष लोगों को दिखाना है जो लोगों ने अभी तक नहीं देखा है। इस लिए उन्होंने पर्यटन विभाग के अधिकारियों से बात करने के बाद पंजाब को पर्यटन के क्षेत्र में सबसे आगे ले जाने का फैसला किया है। 

उन्होंने कहा कि मंडी, कांगड़ा, शिमला आदि कहीं न कहीं पंजाब से जुड़े हुए हैं। धार्मिक पर्यटन के मामले में पंजाब का कोई मुकाबला नहीं है। उन्होंने कहा कि श्री दरबार साहिब में रोजाना एक लाख लोग नतमस्तक होने आते हैं। वह चाहते हैं कि प्रकृति ने पंजाब को क्या-क्या दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब एक ऐसी भूमि है जहां हर गांव में शहीद से संबंधित कोई न कोई स्मारक है। श्री दरबार साहिब, राम मंदिर, वाघा बॉर्डर और अमृतसर में देखने लायक व ऐसा और भी बहुत कुछ है। उन्होंने कहा कि जब निवेशक उनके पास आते हैं को पूछते हैं कि कोई परेशानी तो नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि वह सभी को ये बताना चाहते हैं कि पंजाब की धरती बरकत वाली धरती है। पंजाबी दुनिया के हर कोने में सफल मिलेगा। उन्होंने बताया कि वर्ल्ड बैंक का मुखी पंजाबी है। उन्होंने कहा कि पंजाबियों ने विदेश में गोरों को रोजगार दिया है।

सी.एम. मान ने कहा कि देश को अगर नंबर 1 बनाना है तो पंजाब को नंबर वन बनाना होगा। उन्होंने कहा कि अब तक पंजाब में 50,840 करोड़ रुपये का निवेश आया है। पंजाब की धरती पर कोई भी बीज बोया जा सकता है पर नफरत का बीच नहीं बोया दा सकता। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा भाईचारा कोई नहीं तोड़ सकता। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि India बोलने पर कुछ लोगों को एतराज है तो वह भारत या हिंदुस्तान बोलते हैं। सी.एम. मान ने ऐलान किया कि वह अमृतसर में पंजाब का पहला Celebration Point बनाएंगे। यहां पर पैलेस, हॉल बनाए जाएंगे जहां 25 हज़ार से लेकर 10 लाख तक की बुकिंग की जाएगी। इसमें 5 स्टार होटल भी होंगे।  

उन्होंने कहा कि वह पंजाब में इन्वेस्टरों और उद्योगपतियों को न्योता देते हैं। उद्योगपतियों को कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सारागढ़ी जंगी यादगार बनाएगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान कल नींव पत्थर रखेंगे। इस यादगार में हवलदार ईशर सिंह की बड़ी प्रतिमा स्थापित की जाएगी। यह देश में सारागढ़ी की जंग की पहली यादगार होगी। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने सिर्फ यादगार बनाने का ऐलान किया था पर फंड की कमी के कारण काम शुरु नहीं हुआ था। कैप्टन अमरिंदर सिंह का ऐलान सिर्फ सियासी ऐलान तक ही सीमित रह गया था। उन्होंने कहा कि उद्योगपतियों को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी 15 दिनों के अंदर उनका सारा काम पूरा कर पंजाब में उद्योग शुरु किए जाएगे। इसके लिए हरे रंग का स्टांप पेपर होगा। पंजाब के लोगों को बेहतर शिक्षा दी जाएगी और रोजगार दिया जाएगा ताकि उन्हें विदेश जाना न पड़े। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!