Edited By Vatika,Updated: 28 Sep, 2022 01:40 PM

राज्यपाल के बीच हुई तकरार के बाद दोनों एक मंच पर नजर आए।
चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा सैशन को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित के बीच हुई तकरार के बाद दोनों एक मंच पर नजर आए।
दरअसल, चंडीगढ़ Airport के नामकरण पर आयोजित एक समारोह में दोनों एक साथ देखें गए। इस दौरान मंच पर सभी नेताओं की कुर्सियां एक साथ लगाई गई। यहां पर ही भगवंत मान और राज्यपाल की कुर्सी भी लगाई गई थी लेकिन दोनों की कुर्सियों के बीच टू मच दूरी नजर आई, जो चर्चा का विषय बना हुआ है।
आपको बता दें कि राज्यपाल की तरफ से 27 सितम्बर को प्रस्तावित पंजाब विधानसभा के कामकाज का ब्यौरा मांगने पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि इट्स टू मच। इसके बाद राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को धमाकेदार पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री को कहा कि आप मेरे से टू मच नाराज लग रहे हैं।