CM भगवंत मान ने लोगों को दी बड़ी सौगात, विरोधियों पर साधे निशाने

Edited By Urmila,Updated: 18 Aug, 2025 03:15 PM

cm bhagwant mann gave a big gift to the people

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज श्री चमकौर साहिब के लोगों को बड़ा तोहफा दिया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने श्री चमकौर साहिब में एक नए सरकारी अस्पताल का उद्घाटन किया।

श्री चमकौर साहिब : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज श्री चमकौर साहिब के लोगों को बड़ा तोहफा दिया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने श्री चमकौर साहिब में एक नए सरकारी अस्पताल का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सब-डिवीजन अस्पताल का उद्घाटन किया। अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि चमकौर साहिब कुर्बानियों की धरती है। चमकौर साहिब में मांग पत्र नहीं, अधिकार पत्र दीजिए।

विरोधियों पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि विपक्षी दलों ने लोगों के घर तक उजाड़ दिए हैं। विरोधियों ने कई लोगों के घरों के चिराग बुझा दिए। उन्होंने कहा कि जनता के बिना देश नहीं चल सकता। विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने सभी विरोधियों को हराया है। जनता ने विरोधियों से तंग आकर उन्हें चुना है। 

cm mann

सी.एम. भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब में बिना किसी सिफारिश के 55 हजार से ज्यादा नौकरियां दी हैं। उन्होंने कहा कि अगर विरोधियों की हरकतें सही होती तो उन्हें पंजाब में आने की क्या जरूरत थी। सच्ची नीयत से काम करना चाहिए।

अकाली दल के दो धड़ों में बंटी होने पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि अकाली दल के पहले ही दो-तीन टुकड़े हो चुके हैं। अब समझ नहीं आ रहा कि किस धड़े को अकाली दल कहूं। पंजाब में सारी लूट अकालियों ने ही की है। लोगों ने बड़ी मुश्किल से अकाली दल से छुटकारा पाया है। उन्होंने कहा कि विरोधियों की लड़ाई हमेशा कुर्सी के लिए रही है, जबकि उनकी लड़ाई आम लोगों के लिए है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!