'चिट्टा क्वीन' महिला कांस्टेबल एक बार फिर चर्चा में, जानें क्या है इस बार की खबर

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 18 Sep, 2025 05:18 PM

chitta queen  female constable in news again

'चिट्टा क्वीन' महिला कांस्टेबल एक बार फिर चर्चा में है।

बठिंडा, (विजय वर्मा) : 'चिट्टा क्वीन' महिला कांस्टेबल एक बार फिर चर्चा में है। दरअसल विभाग से बर्खास्त पंजाब पुलिस कॉन्स्टेबल अमनदीप कौर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजीलैंस ने दूसरा चालान पेश किया है। विजीलेंस विभाग ने अंतिम चालान के लिए अदालत में बैंक खातों का ब्यौरा जमा कराने के लिए समय मांगा है। इसके बाद अंतिम पूरक चालान दाखिल किया जाएगा, जिसके बाद मुकद्दमा चलेगा। वहीं, बठिंडा पुलिस पहले ही नशे के मामले में अदालत में चालान दाखिल कर चुकी है और अब मुकद्दमा शुरू हो गया है।

गौरतलब है कि अमनदीप कौर पर ड्रग मामलों के अलावा आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का भी आरोप है। जांच के दौरान उनके खिलाफ गंभीर सबूत मिलने पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस विभाग ने उन्हें बर्खास्त भी कर दिया था। वह वर्तमान में बठिंडा सेंट्रल जेल में न्यायिक हिरासत में हैं। गत दिवस उक्त महिला कांस्टेबल की जेल में तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल दाखिल करवाया गया था।   

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!