Edited By Urmila,Updated: 13 Nov, 2023 03:50 PM

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी मोहम्मद आफिस से उसकी 10 जून 2022 को मंगनी हुई थी।
लुधियाना (राज): रिश्ता पक्का होने के बाद लड़का, लडक़ी को घर ले गया। जहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसकी मोबाइल पर वीडियो बना ली। कुछ दिनों बाद लड़के ने रिश्ता तोड़ दिया। जब लड़की की किसी अन्य लड़के के साथ शादी होने वाली थी तो आरोपी युवक ने उसे वीडियों भेज कर लड़की की शादी तुड़वा दी। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। थाना टिब्बा की पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर मोहल्ला पंजाबी बाग के रहने वाले मोहम्मद आफिस के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी मोहम्मद आफिस से उसकी 10 जून 2022 को मंगनी हुई थी। इसके बाद अप्रैल 2023 को आरोपी उसे बातों में अपने घर ले गया था। जहां उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसकी वीडियो बना ली थी। इसके बाद भी आरोपी ने कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। फिर आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया और रिश्ता तोड़ दिया। पीड़िता का कहना है कि उसके पिता ने उसकी शादी किसी अन्य युवक के साथ तय कर दी थी। उसकी शादी की पूरी तैयारियां हो चुकी थी। लेकिन, आरोपी ने पहले बनाई हुई अश्लील वीडियो उसके होने वाले पति को भेज दी थी। जिस कारण उसकी दूसरी शादी भी टूट गई और लड़के ने रिश्ता तोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द उसे काबू कर लिया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here