नगर कीर्तन से पहले Canada के प्रसिद्ध मंदिर में बवाल, माहौल तनावपूर्ण

Edited By Kamini,Updated: 21 Apr, 2025 01:19 PM

chaos in canada s famous temple

ये घटना काफी चिंताजनक है, एक तरफ वार्षिक नगर कीर्तन निकलना था और दूसरी तरफ लक्ष्मी नारायण मंदिर में माहौल तनावपूर्ण

पंजाब डेस्क : खालिस्तानी नारे लिखने की घटनाएं कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। इस बार ये मामला पंजाब में नहीं बल्कि कनाडा से सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, कनाडा के सरा शहर स्थित प्रसिद्ध लक्ष्मी नारायण मंदिर की दीवारों पर खालिस्तान के नारे लिखे गए हैं। बताया जा रहा है कि, इस दौरान सरे में वार्षिक नगर कीर्तन का आयोजन किया जाना था। ये घटना काफी चिंताजनक है, एक वार्षिक नगर कीर्तन निकलना था और दूसरी तरफ नारे लक्ष्मी नारायण मंदिर की दीवार पर लिखे हुए थे। 

बताया जा रहा है कि, कनाडा के सरे में मंदिर की बाहरी दीवारों पर स्प्रे पेंट से 'खालिस्तान जिंदाबाद' और 'फ्री पंजाब' के अलावा अन्य भड़काऊ नारे लिखे गए। इस संबंधी मंदिर प्रशासन ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने घटना संबंधी एफआईआर दर्ज कर ली। इस तरह से भड़काऊ नारे लिखने धार्मिक आयोजन से पहले माहौल को खराब करना है। गौरतलब है कि, 19 अप्रैल को सुबह मंदिर की बाहरी दीवारों पर खालिस्तानी नारे लिखे गए थे, जबकि वार्षिक नगर कीर्तन 21 अप्रैल को होना है। 

बताया जा रहा है कि, 20 अप्रैल को सरे में निकाले गए वार्षिक नगर कीर्तन में जहां 5 लाख के करीब सिख श्रद्धालु शामिल वहीं खालिस्तान समर्थक शामिल हुए थे और उन्होंने खालिस्तानी झंडे लहराए। इस दौरान आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की स्टेज भी सजाई गई थी। ये नगर कीर्तन गुरुद्वारा साहिब दशमेश दरबार के नेरतृत्व में निकाला गया। गनीमत रही ये नगर कीर्तन शान्तिपूर्ण ढंग से निकाला गया। जानकारी के मुताबिक, लक्ष्मी नारायण मंदिर के अलावा, वैंकूवर के रॉस स्ट्रीट गुरुद्वारे की दीवार पर भी खालिस्तानी नारे लिखे गए हैं। फिलहाल, पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। आपको ये भी बता दें कि, कनाडा की आबादी 3.97 करोड़ है, जिसमें से 7.71 लाख सिख  शामिल हैं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!