Edited By Vatika,Updated: 29 May, 2025 09:42 AM

चंडीगढ़ में मौसम ने करवट ली और गर्मी के साथ धूल भरी आंधी की चेतावनी भी
चंडीगढ़ः बुधवार को चंडीगढ़ में मौसम ने करवट ली और गर्मी के साथ धूल भरी आंधी की चेतावनी भी सामने आई। शहर का अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सैल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 6 दिन के लिए अलर्ट जारी किया गया।
विभाग के अनुसार वीरवार को यैलो अलर्ट घोषित किया गया है, जिसमें 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और धूल भरी आंधी चलने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही लोगों को सतर्क रहने और घरों से बाहर निकलते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जू से सितंबर 2025 तक के दक्षिण-पश्चिम मानसून सीजन के लिए दीर्घकालिक पूर्वानुमान जारी किया है, जिसमें कई अहम बातें सामने आई है। पूरे देश में सामान्य से अधिक बारिश की संभावना जताई गई है। मानसून के दौरान औसतन 106 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। उत्तर-पश्चिम भारत (पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़) में 92 से 108 प्रतिशत तक बारिश होने की संभावना है।