Edited By Kalash,Updated: 24 May, 2025 01:54 PM

बारिश ने गर्मी से थोड़ी राहत जरूर दी थी, लेकिन शुक्रवार को एक बाद फिर गर्मी ने परेशान किया।
चंडीगढ़ (पाल): बारिश ने गर्मी से थोड़ी राहत जरूर दी थी, लेकिन शुक्रवार को एक बाद फिर गर्मी ने परेशान किया। चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने अगले सात दिनों के लिए शहर में येलो अलर्ट जारी किया है। केंद्र के मुताबिक अगले सात दिनों तक शहर में 40 से 50 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। साथ ही विभाग ने हीट वेव्स चलने के भी आसार जताए हैं। विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में रातें और गर्म होंगी। शुक्रवार को तापमान में इजाफा देखा गया, हालांकि तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम रहा। दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री रिकार्ड किया गया है।
ऐसा रहेगा तापमान
शनिवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री, न्यूनतम 28 डिग्री रह सकता है।
रविवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री, न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने के आसार।
सोमवार को दिन का पारा 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहने के आसार।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here