Chandigarh PGI में इलाज करवाने वाले मरीजों के लिए जरूरी खबर, अब लिया गया ये फैसला

Edited By Vatika,Updated: 02 Apr, 2025 10:27 AM

chandigarh pgi hospital

Chandigarh PGI में इलाज करवाने वाले मरीजों के लिए जरूरी खबर है।

चंडीगढ़ः Chandigarh PGI में इलाज करवाने वाले मरीजों के लिए जरूरी खबर है। दरअसल, पी.जी.आई. में ऑप्रेशन के लिए 4 से 6 महीने की डेट मिल रही है। लंबी वेटिंग कम करने लिए अब पी.जी.आई. प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। पी.जी.आई. में 2020 में कोविड से पहले की तरह ही रात 8 बजे तक सर्जरी हो सकेंगी।

कोविड से पहले भी पी.जी.आई. में रात 8 बजे तक ही सर्जरी होती थी, लेकिन महामारी के बाद हालात सामान्य होने से लेकर अभी तक समय 5 बजे तक कर दिया गया। अब पी.जी.आई. ने मरीजों को बड़ी राहत दी है। इस फैसले के बाद अब डॉक्टरों द्वारा प्लांड यानी इलैक्टिव सर्जरी सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक होंगी। हर ओ.टी. में 4 सर्जरी भी ज्यादा हुई तो रोजाना 200 मरीजों को राहत मिलेगी। पी.जी.आई. में माइनर और बड़ी सर्जरी मिलाकर रोजाना 450 ऑप्रेशन हो रहे है। इस समय नेहरू हॉस्पिटल के 16 के अलावा बाकी 23 ऑप्रेशन थिएटर है। विशेषज्ञों की मानें तो आप्रेशन का समय 3 घंटे बढ़ने से 40 ओ.टी. में से हर एक में रोजाना 5 छोटी या बड़ी सर्जरी भी ज्यादा होती है तो रोजाना 200 मरीजों को लंबे इंतजार से राहत मिलेगी। 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!