Edited By Kalash,Updated: 18 Jan, 2024 12:46 PM

चंडीगढ़ नगर निगम के नए मेयर के चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार मेयर के चुनाव अचानक टाल दिए गए हैं
चंडीगढ़ : चंडीगढ़ नगर निगम के नए मेयर के चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार मेयर के चुनाव अचानक टाल दिए गए हैं। इसे लेकर वॉट्सऐप के जरिए पार्षदों को मैसेज भेजा गया है। चुनाव अधिकारी अनिल मसीह का बीमार होना इस चुनाव के रद्द होने की वजह बताया जा रहा है। वहीं इसके बाद आप और कांग्रेस नेताओं द्वारा जमकर हंगामा किया गया। इस दौरान उनकी पुलिस के साथ धक्का-मुक्की हुई। पुलिस ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन बंसल को बैरिकेड पर ही रोक लिया, जिसके बाद जब उन्होंने आप नेता राघव चड्ढा से बात की और हाईकोर्ट का रुख करने के लिए कहा।
बंसल का कहना है कि अगर 2024 में यह जीत गए तो फिर देश में कभी चुनाव नहीं होंगे और इंडिया गठबंधन से भाजपा वाले घबरा गए हैं। वहीं नगर निगम के दफ्तर पहुंचे राघव चड्ढा का कहना है कि पहले निगम सचिव और अब मौजूदा अधिकारी को ही बीमार कर दिया गया। इस लिए वह अब हाईकोर्ट में इंसाफ के लिए दरवाजा खटखटाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा अपनी हार से बौखला गई है। राघव चड्ढा का कहना है कि इसी तरह 2024 में भाजपा के लोक सभा चुनाव नहीं होने देगी।
क्या बोले संदीप पाठक
आम आदमी पार्टी के सांसद संदीप पाठक ने ट्वीट किया है कि अपनी हार को देखते हुए भाजपा ने चंडीगढ़ में अपनी गंदी चालें चलनी शुरू कर दी हैं। उन्होंने कहा कि अगर हमारे देश में ऐसी चुनाव प्रणाली है तो यह बहुत निराशाजनक है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर चंडीगढ़ में मेयर के चुनाव टालने की पूरी कोशिश कर रही है पर वह इसे कामयाब नहीं होने देंगे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here