Chai Churi Restaurant फायरिंग केस में नया मोड़, पूर्व सरपंच ने बताई पूरी घटना

Edited By Urmila,Updated: 07 Jan, 2026 03:19 PM

chai churi restaurant firing case

गुरदासपुर-अमृतसर नेशनल हाईवे पर स्थित चाय चूरी रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग की घटना ने नया मोड़ ले लिया है।

गुरदासपुर: गुरदासपुर-अमृतसर नेशनल हाईवे पर स्थित चाय चूरी रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग की घटना ने नया मोड़ ले लिया है। 5 जनवरी की रात गोली लगने से घायल हुए रेस्टोरेंट के मालिक और पूर्व कांग्रेसी सरपंच मनप्रीत सिंह ने इलाज के बाद अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने खुद को गोली नहीं मारी थी।

मनप्रीत सिंह के अनुसार, वह काउंटर से अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाल रहे थे, तभी अचानक फायर हो गया। उन्होंने बताया कि पिस्टल सेफ्टी लॉक में थी और यह पूरी तरह एक दुर्घटना थी। इससे पहले पुलिस को मिली प्रारंभिक सूचना में आत्मगोल की आशंका जताई गई थी, जिसे अब घायल ने नकार दिया है।

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी सिटी मोहन सिंह और थाना सदर के एसएचओ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। घायल अवस्था में मनप्रीत सिंह को तुरंत गुरदासपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई थी। गोली उनके कंधे में लगी थी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!