PGI बनने का रास्ता साफ, केन्द्रीय टीम ने 25 एकड़ भूमि का किया निरीक्षण

Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Oct, 2017 04:23 PM

central team inspection of 25 acres of land

फिरोजपुर में पी.जी.आई. स्थापित करने के लिए आज डाक्टर अशोक गुप्ता, डाक्टर संजय जैन, पी.एस.

फिरोजपुर(कुमार, मलहोत्रा, मनदीप, परमजीत, शर्मा): फिरोजपुर में पी.जी.आई. स्थापित करने के लिए आज डाक्टर अशोक गुप्ता, डाक्टर संजय जैन, पी.एस. सैनी, कार्यकारी इंजी. एन.के. मलिक और आर्कीटैक्ट सिवांक के नेतृत्व में केन्द्रीय टीम ने फिरोजपुर का दौरा किया और प्रस्तावित तौर पर फिरोजपुर मोगा सड़क पर बागवानी विभाग की उस 25 एकड़ भूमि का भी निरीक्षण किया जहां पी.जी.आई. सैटेलाइट सैंटर का निर्माण किया जाना है।
 
इस अवसर पर डिप्टी कमिानर फिरोजपुर रामवीर और अलग-अलग विभागों के अधिकारी मौजूद थे। पी.जी.आई. निर्माण के लिए फिरोजपुर पहुंची टीम ने अलग-अलग विभागों के अधिकारियों से जमीन की अलाटमैंट, बिजली सप्लाई, सीवरेज सहित अलग-अलग पहलुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की और बताया कि वे जल्द ही अपनी रिपोर्ट डायरैक्टर पी.जी.आई. को भेजेंगे ताकि जल्द से जल्द पी.जी.आई. सैटेलाइट सैंटर का निर्माण करवाया जा सके। वहीं डी.सी. रामवीर ने कहा कि पी.जी.आई. की टीम को खाली भूमि और इसके कागजात चैक करवा दिए गए हैं, जल्द ही भूमि ट्रांसफर की कार्रवाई मुकम्मल कर कब्जा दे दिया जाएगा। 

फिरोजपुर में पी.जी.आई. बनवाना मेरी जिंदगी का सपना : पिंकी 
विधायक परमिंद्र सिंह पिंकी ने फिरोजपुर में जल्द पी.जी.आई. का निर्माण शुरू करवाने की घोषणा करते कहा कि मेरा यह सपना था कि फिरोजपुर में पी.जी.आई. बने ताकि फिरोजपुर और आसपास के जिलों के लोगों को आधुनिक मैडीकल सुविधाएं मिल सकें। अब जल्द ही इसका निर्माण करवाया जाएगा। इस संैटर में बाद में मैडीकल और नॄसग कालेज भी खोला जाएगा जिससे यहां से मैडीकल शिक्षा लेने वाले विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा और लोगों को आधुनिक मैडीकल सुविधाओं के साथ-साथ रोजगार भी मिलेगा।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!