होटल में महिला का श'व मिलने का मामला, पकड़े गए आरोपी ने किया बड़ा खुलासा

Edited By Urmila,Updated: 25 Nov, 2025 11:54 AM

case of woman s dead body found in hotel

थाना बी डिविजन की पुलिस ने इलाके अधीन आते एक होटल में विगत 15 नवम्बर को संदिग्ध हालातों में कमरा नंबर-104 से एक महिला का शव मिला था।

अमृतसर (जशन) : थाना बी डिविजन की पुलिस ने इलाके अधीन आते एक होटल में विगत 15 नवम्बर को संदिग्ध हालातों में कमरा नंबर-104 से एक महिला का शव मिला था। इस बारे में मृतक के भाई के बयानों पर पुलिस ने उक्त महिला की गला घोंट कर हत्या करने का मामला दर्ज किया था।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले के मुख्य आरोपी गुरमीत सिंह निवासी गांव पुनिया जिला तरनतारन को गिरफ्तार किया था। ए.सी.पी. गगनदीप सिंह ने बताया कि जांच दौरान बात सामने आई थी कि आरोपी गुरमीत सिंह तथा उक्त महिला पहले से लिव-इन रिलेशनशिंप में रह रहे थे। इस पर आरोपी गुरमीत सिंह को शक हुआ कि उक्त महिला आगे भी किसी से रिलेशन में है। इस पर उसने होटल में महिला की चुन्नी से उसका गला घोंटकर मार दिया था। पुलिस ने मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!