मनी एक्सचेंजर से हथियारों के बल पर लूट का मामला, आरोपी काबू

Edited By Kalash,Updated: 15 Jul, 2024 05:47 PM

case of robbery from money exchanger

रशित गर्ग पुत्र सुरिंदर कुमार निवासी आजाद नगर जीटी रोड, बठिंडा ने पुलिस स्टेशन कोतवाली बठिंडा में शिकायत दर्ज करवाई कि वह किला रोड पर छोटे पीरखाने वाली गली में अग्रवाल मनी एक्सचेंज के नाम से एक दुकान चला रहा है।

बठिंडा (विजय): रशित गर्ग पुत्र सुरिंदर कुमार निवासी आजाद नगर जीटी रोड, बठिंडा ने पुलिस स्टेशन कोतवाली बठिंडा में शिकायत दर्ज करवाई कि वह किला रोड पर छोटे पीरखाने वाली गली में अग्रवाल मनी एक्सचेंज के नाम से एक दुकान चला रहा है। पीड़ित ने बताया कि जब वो अपनी मनी एक्सचेंजर की दुकान पर बैठा हुआ था, तो एक युवक उसकी दुकान में आया और नोट बदलने की बात कही। जब उसने हां कर दी तो उसने बाहर एक्टिवा पर खड़े अपने दूसरे साथी को भी दुकान में बुला लिया। उसने दुकान में आते ही तलवार से उस पर हमला किया तो वो पीछे हटने कारण बच गया। 

रशित ने बताया कि इसके बाद एक युवक ने पिस्तौल निकालकर उसे गोली मारने की धमकी दी। इतने में दूसरे युवक ने गल्ले में रखी 70 हजार रुपए की नकदी एवं पैसों के हार को उठाया और अपने साथी संग फरार हो गया। थाना कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई करते थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दलजीत सिंह और ए.एस.आई. गुरमेल सिंह के नेतृत्व में एक टीम ने वृन्दावन से दोनों आरोपियों नीरज कुमार पांडे और दीपासु पांडे निवासी शक्ति बिहार बठिंडा को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। उनका पुलिस रिमांड हासिल कर पूछताछ की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!