Edited By Vaneet,Updated: 29 Jul, 2020 11:07 AM
सोमवार सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक गुरूद्वारे के अंदर बनी वीडियो जिसमें एक ग्रंथी की तरफ से 16 वर्षीय ...
तरनतारन(रमन): सोमवार सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक गुरूद्वारे के अंदर बनी वीडियो जिसमें एक ग्रंथी की तरफ से 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ अश्लील हरकतें की जा रही थी। इस सम्बन्धित थाना खेमकरण की पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला तो दर्ज कर लिया परन्तु आरोपी दूसरे दिन भी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। पीड़ित के पारिवारिक सदस्यों ने एस.एस.पी. से आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की गुहार लगाई है।
जानकारी अनुसार गांव के एक गुरुद्वारा साहिब में दो महीने पहले प्रधान बलबीर सिंह और ग्रंथी लवप्रीत सिंह की तरफ से गांव के बच्चों को पाठ करना सिखाया जाता था। एक नाबालिग लड़की भी पाठ सीखने जान लग पड़ी। प्रधान और ग्रंथी ने इस पर बुरी नजर रखते हुए उसके साथ गुरू साहिब के पवित्र स्वरूप के सामने अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी। इसका नाबालिग की तरफ से हर बार विरोध किया गया परन्तु उक्त दोनों व्यक्तियों ने उसके साथ अश्लील हरकतें करने के बाद उसकी सी.सी.टी.वी. कैमरों में वीडियो कैद कर उसे बदनाम करने की धमकी देनी शुरू कर दी, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई। परेशान नाबालिग ने यह सारी जानकारी अपने परिवार को दी, जिस सम्बन्धित थाना खेमकरण की पुलिस ने गुरुद्वारा साहिब के प्रधान बलबीर सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी महन्दीपुर और ग्रंथी लवप्रीत सिंह उर्फ कर्म पुत्र गुरमीत सिंह निवासी महन्दीपुर के खिलाफ लड़की के बयानों पर मामला दर्ज कर लिया।
आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के आदेश दिए: डी.एस.पी.
इस सम्बन्धित डी.एस.पी. भिक्खीविंड राजबीर सिंह ने बताया कि घटिया हरकत को अंजाम देने वाले आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए थाना खेमकरण के प्रभारी तरसेम ईसा मसीह को आदेश दिए गए हैं।