सगे भाइयों द्वारा पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमले करने का मामला, एक गिरफ्तार

Edited By Urmila,Updated: 16 Jun, 2024 03:45 PM

case of murderous attack on police party by real brothers

ब डिवीजन में इन दोनों भाईयों को पकड़ने के लिए पुलिस ने मुहिम चला दी। यह दोनों भाई और इनकी माता इतने ज्यादा शातिर है।

फिल्लौर: भगौड़े भाईयों को गिरफ्तार करने उनके घर पहुंची पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला कर पुलिस मुलाजिमों को बुरी तरह से जख्मी करने वाले 2 सगे भाईयों में से एक को इंस्पैक्टर राजेश ठाकुर की पुलिस पार्टी ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की जो भेष बदल कर धार्मिक स्थानों पर पनाह ले रहा था और फिल्लौर गोराया में राह जाते लोगों को जख्मी कर लूट की वारदातों को बड़े सतर पर अंजाम दे रहा था।

 डी.एस.पी. सब डिवीजन फिल्लौर सवरनजीत सिंह ने बताया की उनकी सब डिवीजन में पड़ते थाना बिलगा के प्रभारी इंस्पैक्टर राजेश ठाकुर और उनकी टीम ने एक ऐसे अपराधी मनजिंदर सिंह रमना पुत्र रेशम सिंह को पकड़ने में सफलता हासिल की जिन्हें पकड़ने के लिए गत माह ए.एस.आई. गुरदेव सिंह जो पी.ओ. विंग जालंधर देहाती में तैनात है।

उनके पास पुख्ता जानकारी थी कि रमना और उसका भाई मन्ना दोनों अपने घर में मौजूद है जैसे ही पुलिस पार्टी उनके घर के अंदर पहुंची तो मन्ना और रमना ने तेजधार हथियार कृपाण व दातर लेकर पुलिस पार्टी के ऊपर हमला बोल दिया। जख्मी होने के बावजूद भी पुलिस पार्टी ने अमन शांति बनाए रखने का पालन किया। जैसे ही पुलिस पार्टी हथियारबंद इन दोनों भाईयों को जख्मी होने के बावजूद पकड़ने के लिए आगे बड़ी तो इनकी माता सरबजीत कौर ने आगे बढ़कर पुलिस पार्टी पर ईंट पत्थरों से हमला बोल दिया और अपने दोनों बेटे रमना और मन्ना को भगाने में कामयाबी हासिल कर ली।

सब डिवीजन में इन दोनों भाईयों को पकड़ने के लिए पुलिस ने मुहिम चला दी। यह दोनों भाई और इनकी माता इतने ज्यादा शातिर है पुलिस से बचने के लिए इन्होंने अपनी रूप रेखा बदल दी और गुरु धामों में जाकर रहना शुरू कर दिया। प्रातः होते ही जब लोग अपने घरों से सैर के लिए निकलते तो यह धार्मिक स्थलों से दोनों भाई निहंग सिंह के भेष में बाहर निकल फिल्लौर गोराया 2 शहरों में इन्होंने लूटपाट का आतंक मचा दिया। यह राह जाते लोगों पर तेजधार हथियारों से हमला बोल कर उन्हें जख्मी कर लूट लेते।

गिरफ्तार आरोपी रमना ने बताया कि उन्होंने एक मोटरसाइकिल के अलावा फिल्लौर गोराया शहर में रात्रि और प्रातः होने वाली अनेकों लूटों को अंजाम दिया है। डी.एस.पी. ने बताया कि रिमांड के दौरान इनके पास से और भी खुलासे होने की संभावना है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!