12 वर्षीय लड़की की किडनेपिंग का मामला, सोशल मीडिया पर लगाई जा रही मदद की गुहार (Video)

Edited By Urmila,Updated: 16 Apr, 2025 11:08 AM

case of kidnapping of a 12 year old girl

गन्ना गांव की रहने वाली 12 वर्षीय लड़की को करीब एक महीना पहले किडनैप कर लिया जाता है।

जालंधर: जालंधर के गांव गन्ना से 12 वर्षीय लड़की के किडनैप होने  के बाद आरोपियों पर कोई कार्रवाई न होने पर गांव के व्यक्ति द्वारा परिजनों की आवाज उठाने के लिए सोशल मीडिया पर वीडियो डाल कर सरकार और पुलिस अधिकारीयों से मदद की गुहार लगाई थी। वीडियो वायरल होने पर पंजाब की महिला कमीशन द्वारा इस मामले को लेकर सौ मोटो ले लिया है। महिला कमीशन द्वारा एक लेटर जारी कर मामले की जांच सीनियर अधिकारी को सौंपने का आदेश जारी किया गया है। वहीं उन्होंने लिखा है कि इस मामले कि जांच की रिपोर्ट जल्द से महिला कमीशन को भेजी जाए।

जानकारी के अनुसार गन्ना गांव की रहने वाली 12 वर्षीय लड़की को करीब एक महीना पहले किडनैप कर लिया जाता है। जिस मामले में परिवार द्वारा आरोपियों के खिलाफ पोकसो एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज करवा दिया जाता है। इसके बावजूद भी किसी भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है। लेकिन लड़की घर आ जाती है। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई, लेकिन उसी लड़की को फिर से किडनैप कर लिया जाता है। जानकारी के अनुसार लड़की के किडनैप होने के बाद एक पंचायत बिठाई जाती है, जिसमे उक्त आरोपी भी आते है और सभी गांव वाले मौजूद थे। उस दौरान आरोपियों ने लड़की को दिखा कर कहा कि लड़की है उनके पास है, लेकिन वापिस तभी मिलेगी जब पहले दर्ज करवाया मामला वापिस लिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!