डिवाइडर से टकराई कार, राजस्थान का परिवार घायल, मौके पर मची चीख पुकार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 30 Apr, 2026 06:21 PM

car crashes into divider family from rajasthan injured

फाजिल्का-फिरोजपुर फ्लाईओवर से उतरते समय बीती रात (29 अप्रैल) एक कार सवार परिवार हादसे का शिकार हो गया। सामने से आ रहे दूसरे वाहन की तेज रोशनी के कारण ड्राइवर को कुछ दिखाई नहीं दिया, जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे के समय कार में...

फाजिल्का  (नागपाल/लीलाधर): फाजिल्का-फिरोजपुर फ्लाईओवर से उतरते समय बीती रात (29 अप्रैल) एक कार सवार परिवार हादसे का शिकार हो गया। सामने से आ रहे दूसरे वाहन की तेज रोशनी के कारण ड्राइवर को कुछ दिखाई नहीं दिया, जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे के समय कार में कुल पांच लोग सवार थे, जिनमें से तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।

होशियार सिंह निवासी गांव हीरा वाली ने बताया कि उनके राजस्थान के रिश्तेदार अमृतसर घूमने गए थे। वापसी के दौरान जब वे फाजिल्का फ्लाईओवर से नीचे उतर रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। घायल परिजनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। परिवार के सदस्य धर्मवीर सिंह ने बताया कि फ्लाईओवर से नीचे उतरते ही सामने से आ रहे वाहन की लाइट सीधे आंखों में पड़ी, जिससे सड़क का अंदाजा नहीं मिल सका और कार डिवाइडर से जा टकराई। गनीमत रही कि कार के एयरबैग खुल गए, जिससे जान बच गई। हालांकि, हादसे में परिवार की बुजुर्ग महिला का कंधा टूट गया, एक बच्चे के पैर में चोट आई है और एक युवक का होंठ कट गया है।
 
पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि एक तो फ्लाईओवर के पास डिवाइडर का निर्माण गलत ढंग से किया गया है और दूसरा वहां कोई रिफ्लेक्टर या संकेतक नहीं लगाया गया है। उन्होंने कहा कि रात के अंधेरे में रिफ्लेक्टर न होने के कारण डिवाइडर दिखाई नहीं देता, जो हादसों का बड़ा कारण बन रहा है। उन्होंने प्रशासन से यहां सुधार करने की मांग की ताकि भविष्य में किसी की जान जोखिम में न पड़े।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!