दरबार साहिब माथा टेकने जा रहे परिवार की गाड़ी हादसे का शिकार, कई सदस्य घायल, महिला की मौत

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 02 May, 2026 07:08 PM

car carrying family on pilgrimage to darbar sahib meets with accident

अमृतसर के दरबार साहिब में माथा टेकने जा रहे एक परिवार के सदस्यों की गाड़ी को बीते दिन एक ट्रैक्टर चालक ने थाना जीरा सदर के अंतर्गत पड़ते गांव मलू बाणीयां के नजदीक लापरवाही के साथ टक्कर मार दी थी। जिससे गाड़ी में सवार परिवार के सभी सदस्यों को चोटें...

जीरा  (गुरमेल सेखवां): अमृतसर के दरबार साहिब में माथा टेकने जा रहे एक परिवार के सदस्यों की गाड़ी को बीते दिन एक ट्रैक्टर चालक ने थाना जीरा सदर के अंतर्गत पड़ते गांव मलू बाणीयां के नजदीक लापरवाही के साथ टक्कर मार दी थी। जिससे गाड़ी में सवार परिवार के सभी सदस्यों को चोटें लगी थी और एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। उक्त मामले में पुलिस ने पीड़ित के बयान पर दोषी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं तहत मामला दर्ज किया है।

जानकारी देते हुए थाना सदर जीरा के ए.एस.आई. दीप सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में देस राज पुत्र हुकम चंद वासी अलीसदर हरियाणा ने बताया कि वह बीती दिन जब अपने परिवार के सदस्य पत्नी, सास लक्ष्मी, भाई व भतीजे के साथ गाड़ी में सवार होकर दरबार साहिब अमृतसर में जा रहा था तो गांव मलू बाणीयां के नजदीक पहुंचने पर अजमेर सिंह पुत्र सूरज सिंह वासी कटोरा ने अपने ट्रैक्टर के साथ उसकी गाड़ी को लापरवाही से टक्कर मार दी। जिससे गाड़ी का काफी नुकसान हुआ और उसके परिवार को भी चोटें लगी। पीड़ित ने बताया कि घटना के दौरान उसकी सास लक्ष्मी बाई को काफी चोटे लगी थी और उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले की जांच कर रहे दीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने उक्त मामलें में अजमेर पर मामला दर्ज करके अगामी कार्रवाई शुरु कर दी है।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!