पुंछ में चार जवानों के शहीद होने पर कैप्टन ने किया यह ट्वीट

Edited By Sunita sarangal,Updated: 12 Oct, 2021 11:55 AM

captain did this tweet on the martyrdom of four soldiers in poonch

जम्मू कश्मीर के पूंछ में शहीद हुए चार जवानों के शहीद होने पर पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपना दुख जाहिर किया है....

चंडीगढ़ : जम्मू कश्मीर के पूंछ में शहीद हुए चार जवानों के शहीद होने पर पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपना दुख जाहिर किया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि हमारे सबसे बुरे डर सच साबित हो रहे हैं। पाकिस्तान समर्थित तालिबान के अफगानिस्तान पर कब्जा करने के साथ, कश्मीर में आतंकवाद बढ़ रहा है। अल्पसंख्यकों को चुनिंदा रूप से निशाना बनाया जा रहा है और अब सुरनकोट सेक्टर में कार्रवाई में पांच सैनिक मारे गए हैं। हमें इससे दृढ़ता और मजबूती से निपटने की जरूरत है। आपको बता दें कि जम्मू के पुंछ जिले में सुरक्षाबलों और आंतिकयों के बीच   हुई मुठभेड़ में भारतीय सेना के चार जवान शहीद गए हैं।  इस पर कई  मंत्रियों ने  अपना दुख प्रकट किया है। 

इसके अलावा  मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की तरफ से आज शहीद नायब सूबेदार जसविंदर सिंह सेना मैडल, नायक मनदीप सिंह और सिपाही गज्जण सिंह के परिवारों के एक-एक मैंबर को सरकारी नौकरी और 50-50 लाख रुपए की अनुग्रह अनुदान देने का भी ऐलान किया है।  PunjabKesari

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here 

 

 

 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!