Canada से आई दुखद खबर, लापता युवक का मिला शव, सदमे में परिवार

Edited By Kalash,Updated: 28 Sep, 2024 03:17 PM

canada punjabi boy death

कनाडा से दुखद खबर सामने आई है। यहां फरीदकोट जिले से संबंधित लापता युवक का शव बरामद किया गया है।

सादिक : कनाडा से दुखद खबर सामने आई है। यहां फरीदकोट जिले से संबंधित लापता युवक का शव बरामद किया गया है। कस्बा सादिक का एक युवक जो कनाडा का नागरिक था और कुछ दिनों से लापता था का शव मिलने से परिवार और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। सादिक के आढ़ती पवन बजाज के बेटे और सेंट सोल्जर सीनियर सेकेंडरी स्कूल सादिक के प्रिंसिपल का भतीजा विशाल कुमार बजाज लगभग 7 साल पहले कनाडा गया था और इस समय कनाडा का नागरिक था।  

संजीव बजाज ने भरे मन से बताया कि विशाल के मालिक ने 15 सितंबर 2024 को सरी आर.सी.एम.पी. को वैंकूवर में काम के लिए पेश होने में असफल रहने के बाद पुलिस को सतर्क किया। विशाल को आखिरी बार 13 सितंबर को रात 8.41 बजे के करीब सरी में 114 एवेन्यू के 142 ब्लॉक में अपनी रिहायश छोड़ते हुए देखा गया था। अब लापता 27 वर्षीय विशाल बजाज का शव डेल्टा से मिला है।     

यह भी माना जा रहा है कि उसने एलेक्स फ्रेजर ब्रिज से कूदकर आत्महत्या कर ली है। 15 सितंबर को पुलिस को रिपोर्ट मिली थी कि 27 वर्षीय विशाल बजाज वैंकूवर में अपनी नौकरी वाली जगह नहीं पहुंचा है। उसी दिन पहले उसका  बैकपैक एलेक्स फ़्रेज़र ब्रिज पर पैदल चलने वाले रास्ते के पास मिला था। उनके परिवार से संवेदना व्यक्त करते हुए कनाजा की पुलिस ने सादीक के रहते मृतक के माता-पिता जंड साहिब के आढ़ती पवन बजाज को सूचित किया। यह दुखद खबर सुनने के बाद परिवार और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। अब परिवार विशाल बजाज के शव को भारत लाने की कोशिश कर रहा है।    

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

 


 

Related Story

    Trending Topics

    Afghanistan

    134/10

    20.0

    India

    181/8

    20.0

    India win by 47 runs

    RR 6.70
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!