''साड्डा हक एथे रख'', विधानसभा में बोले कैबिनेट मंत्री, इस समय...

Edited By Kamini,Updated: 29 Sep, 2025 01:34 PM

cabinet minister spoke in the assembly

हमें मुख्यमंत्री मान के साथ खड़े होकर उनका दाहिना हाथ बनना होगा।

पंजाब डेस्क : पंजाब विधानसभा में बाढ़ पर बोलते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने सभी से मुख्यमंत्री भगवंत मान का साथ देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जब हम सब एकजुट होकर केंद्र से पंजाब की मदद के लिए दबाव डालेंगे, तभी कुछ होगा और हम सब मिलकर कहेंगे, ''साड्डा हक्क ऐथे रख''। डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि जिस तरह 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान हम सब प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़े थे, उसी तरह अब बाढ़ के मुद्दे पर हमें मुख्यमंत्री मान के साथ खड़े होकर उनका दाहिना हाथ बनना होगा।

जब बाढ़ शुरू हुई, उसी दिन हमारी टीमें सक्रिय हो गईं। अब तक 4,740 शिविर लगाए गए और हजारों लोगों का इलाज किया गया। इस समय हम सभी को एकजुट होकर मुख्यमंत्री के साथ खड़े होने की जरूरत  है। रावी नदी के उस पार के गांवों में बाढ़ के पानी से 9 गर्भवती महिलाओं को बचाया गया और उनका प्रसव कराया गया। इस समय हमारे कर्मचारी बधाई के पात्र हैं। डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि आशा वर्कर, डॉक्टर, नर्स और अन्य लोग भी नावों में लोगों की सेवा कर रहे थे। आशा वर्करों ने घर-घर जाकर लोगों की मदद की। सभी गाँवों में छिड़काव किया गया और डेंगू को फैलने नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि बाढ़ एक वैश्विक समस्या है और यह सिर्फ़ पंजाब में ही नहीं, बल्कि उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में भी आई है। उन्होंने कहा कि हमें सीएम मान का दाहिना हाथ बनना है, लेकिन विपक्ष हमारे 'रंगला पंजाब' मिशन को भी गलत बता रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!