कैबिनेट मंत्री की GLADA आफिस में दबिश, मौके पर अधिकारियों में मची खलबली

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 19 Mar, 2025 05:57 PM

cabinet minister raids glada office

पंजाब सरकार के शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां द्वारा ग्लाडा दफ्तर, लुधियाना का अचानक दौरा किया गया, ताकि लोगों को दी जा रही सेवाओं का निरीक्षण किया जा सके।

लुधियाना : पंजाब सरकार के शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां द्वारा ग्लाडा दफ्तर, लुधियाना का अचानक दौरा किया गया, ताकि लोगों को दी जा रही सेवाओं का निरीक्षण किया जा सके। कैबिनेट मंत्री मुंडियां ने कहा कि राज्य में भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार जनता को प्रभावशाली और पारदर्शी तरीके से सेवाएं प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो और उनके काम निश्चित समय सीमा में किए जाएं।

कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां द्वारा एन.ओ.सी. हेल्प डेस्क, ऑनलाइन एन.ओ.सी. पूछताछ, ऑफलाइन एन.ओ.सी. पूछताछ आदि काउंटरों का भी दौरा किया और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि नागरिकों के लिए सुखद माहौल प्रदान किया जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि सभी अधिकारियों को अपने कर्तव्यों को ईमानदारी और मेहनत से निभाना चाहिए ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि नागरिकों को सरकारी दफ्तरों में कामकाजी दौरान कोई असुविधा न हो। इस मौके पर मुख्य प्रशासक ग्लाडा संदीप कुमार आई.ए.एस., अतिरिक्त मुख्य प्रशासक ग्लाडा ओजस्वी अलंकार, अस्टेट अफसर अमन गुप्ता भी मौजूद थे।

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!