Edited By Urmila,Updated: 14 Nov, 2022 04:00 PM

बटाला डिपो में कंडक्टर की रिपोर्ट करने और उसकी ड्यूटी से डिस्चार्ज करने के विरोध में पी.आर.टी.सी. कर्मचारियों द्वारा आज भी हड़ताल की गई।
अमृतसर (गुरिंदर सागर): बटाला डिपो में कंडक्टर की रिपोर्ट करने और उसकी ड्यूटी से डिस्चार्ज करने के विरोध में पी.आर.टी.सी. कर्मचारियों द्वारा आज भी हड़ताल की गई। हालांकि कर्मचारियों ने हड़ताल की चेतावनी पहले ही दे दी थी, लेकिन बसें नहीं चलने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बस स्टैंड पर हालात ऐसे थे कि लोगों को बस नहीं मिल रही थी। जो इक्का-दुक्का बसें चल रहीं थी, यात्रियों को बसों की खिड़कियों से लटक कर सफर करने के लिए मजबूर होना पड़ा। यहां तक कि निजी बसों की छतों पर बैठकर भी लोग अपने गंतव्य तक पहुंचते नजर आए। हड़ताल का सबसे ज्यादा खामियाजा महिलाओं को भुगतना पड़ा, जिन्हें सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा करने के बजाय किराए पर निजी बसें लेनी पड़ीं।
उल्लेखनीय है कि हड़ताल पर गए कर्मचारियों द्वारा डिपो में रात से पहरा देना शुरू कर दिया गया था ताकि विभाग नए भर्ती कर्मचारियों से बसें चलाने की कोशिश न कर सके। यूनियन नेताओं ने कहा कि हड़ताल खत्म होने तक कर्मचारी डिपो पर तीन शिफ्टों में पहरा देंगे।
हड़ताल कारण उत्तराखंड, हिमाचल और हरिद्वार मार्ग सबसे अधिक प्रभावित हैं। इन राज्यों में जाने वाले यात्री घंटों काउंटरों पर इंतजार करने के बाद लौटते दिखे। पनबस बसें सुबह हिमाचल के लिए रवाना होती हैं, जबकि हिमाचल से दोपहर में बसें चलती हैं। इससे हिमाचल जाने वाले यात्रियों को दोपहर तक बसों का इंतजार करना पड़ा। उधर, सुबह दिल्ली रूट पर सुबह रवाना होन वाले यात्रियों को हरियाणा रोडवेज की बसों का इंतजार करना पड़ा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here