Edited By Urmila,Updated: 27 Dec, 2023 06:19 PM
जांच अधिकारी सी.आई.ए. स्टाफ इंचार्ज इंस्पेक्टर अमरिंदर सिंह गिल ने बताया।
जलालाबाद (बंटी दहुजा): जलालाबाद पुलिस द्वारा 2 जगहों से 6 किलो 275 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। जिस संबंधी अज्ञात लोगों पर पर्चा दर्ज कर लिया गया है। जांच अधिकारी हरदेव सिंह ने बताया कि बी.एस.एफ. 52 बटालियन फाजिल्का के कंपनी कमांडर घनशाम सियाग को गांव जोधेवाला में ड्रोन की एक्टिविटी के बाद उनके साथ पुलिस पार्टी और बी.एस.एफ. जवानों के साथ सर्च अभियान के दौरान केवल कृष्ण धूड़िया के फार्म से 2 किलो 98 ग्राम हेरोइन बरामद हुई जिस संबंधी अज्ञात लोगों पर धारा 21,23/61/85 एन.डी.पी.एस. एक्ट के अधीन पर्चा दर्ज कर लिया गया है।
जांच अधिकारी सी.आई.ए. स्टाफ इंचार्ज इंस्पेक्टर अमरिंदर सिंह गिल ने बताया कि उनको गांव जोधा भैणी में ड्रोन की एक्टिविटी की सूचना मिलने पर पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचकर डी.एस.पी. साहब की निगरानी में विभिन्न पार्टियां बनाकर सर्च ऑपरेशन चलाकर 4 किलो 177 ग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस द्वारा अज्ञात लोगों पर धारा 21सी/23/61/85 एन.डी.पी.एस. एक्ट के अधीन पर्चा दर्ज कर लिया गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here