Breaking : पूर्व विधायक का हुआ निधन, राजनीतिक क्षेत्र में शोक की लहर

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 08 Nov, 2025 08:53 PM

breaking former mla passes away

पंजाब की राजनीति से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि बंगा से कांग्रेस के पूर्व विधायक त्रिलोचन सिंह सूंढ का अचानक निधन हो गया है। वह एक होटल में ठहरे हुए थे, जहां उन्हें हार्ट अटैक आया और उन्होंने वहीं अंतिम सांस ली।

पंजाब डैस्क : पंजाब की राजनीति से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि बंगा से कांग्रेस के पूर्व विधायक त्रिलोचन सिंह सूंढ का अचानक निधन हो गया है। वह एक होटल में ठहरे हुए थे, जहां उन्हें हार्ट अटैक आया और उन्होंने वहीं अंतिम सांस ली। इस अप्रत्याशित निधन की खबर फैलते ही पूरे राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई।

तरनतारन विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उप-चुनाव के लिए पिछले कई दिनों से प्रचार करने तरनतारन पहुंचे बंगा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक तरलोचन सिंह सौंद को प्रचार के बाद अपने कमरे में आराम करते समय दिल का दौरा पड़ा। सुरक्षाकर्मियों द्वारा तरनतारन में मौजूद कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को सूचित करने के बाद उन्हें सिविल अस्पताल तरनतारन ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उनके निधन की खबर मिलते ही कांग्रेस में गहरा शोक व्याप्त हो गया। पंजाब कांग्रेस इकाई ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि त्रिलोचन सूंढ का जाना पार्टी और राज्य दोनों के लिए बड़ी क्षति है। पार्टी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह हमेशा अपने संघर्ष और ईमानदारी के लिए याद किए जाएंगे। इस दुखद घटना के चलते कांग्रेस ने कल होने वाला निर्धारित रोड शो स्थगित करने का फैसला लिया है। प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व ने कहा कि फिलहाल सभी कार्यक्रम स्थगित रहेंगे और पार्टी कार्यकर्ता पूर्व विधायक को श्रद्धांजलि देने के लिए एकत्रित होंगे।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!