Edited By Subhash Kapoor,Updated: 17 Jan, 2024 07:54 PM
फाजिल्का में भयानक सड़क हादसा होने की खबर सामने आई है।
फाजिल्का : फाजिल्का में भयानक सड़क हादसा होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि आर.टी.ओ. कर्मचारी की गाड़ी हादसे की शिकार हो गई, जिस दौरान 2 आर.टी.ओ. कर्मचारियों की मौत हो गई है, जबकि 2 कर्मचारी जख्मी हुए हैं। आर.टी.ओ. के साथ कर्मचारी डयूटी पर निकले थे कि फाजिल्का के पास उनकी गाड़ी हादसाग्रस्त हो गई, जिस दौरान 2 आर.टी.ओ. कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसा इतना भयानक था कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसा किसी अन्य वाहन को बचाते समय घटा है, जिसमें 2 आर.टी.ओ. कर्मचारियों की मौत, जबकि 2 अन्य कर्मचारी घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को फिलहाल अस्पताल दाखिल करवाया गया है। वहीं घटना को लेकर जांच जारी है।