लड़का गोद देने की आड़ में रचा बड़ा खेल, एग्रीमेंट साइन होते ही हो गया हैरानीजनक खुलासा

Edited By Kamini,Updated: 13 Sep, 2025 06:47 PM

boy adoption fraud

जिले में एक बच्चा गोद देने का झांसा देकर बड़ा कांड करने का मामला सामने आया है।

बठिंडा (विजय): जिले में एक बच्चा गोद देने का झांसा देकर बड़ा कांड करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, थाना तलवंडी साबो पुलिस ने एक व्यक्ति को लड़का गोद देने का झांसा देकर उसकी 2 एकड़ जमीन अपने नाम करवाने वाले 7 आरोपियों पर केस दर्ज किया है।

गुरजंट सिंह निवासी लेलेवाला ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि आरोपियों विक्रमजीत सिंह निवासी लेलेवाला, बलजिंदर सिंह, केवल सिंह निवासी शेखपुरा, हरजिंदर कौर, गुरजंट सिंह निवासी लेलेवाला, प्रीती कौर व जगमीत सिंह निवासी जोधपुर पाखर ने उसे लड़का गोद देने की बात पर समझौता करके उसकी 2 एकड़ जमीन अपने नाम करवा ली।

इस दौरान आरोपियों ने जब गोदनामा रजिस्टर्ड करवाया तो उसमें लड़का गोद देने के बजाय लड़की गोद देना दर्ज करवा दिया। ऐसा करके आरोपियों ने उसकी जमीन लेकर उसके साथ 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। पुलिस ने शिकायत की प्राथमिक पड़ताल के बाद उक्त आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है व अगली कार्रवाई की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!