अटारी बॉर्डर पहुंचे बॉलीवुड स्टार Sunny Deol, बेटे और बहू के साथ देखी रिट्रीट सेरेमनी

Edited By Kamini,Updated: 18 Oct, 2025 05:23 PM

bollywood star sunny deol reaches attari border

बॉलीवुड अभिनेता और गुरदासपुर से पूर्व सांसद सनी देओल आज परिवार सहित रिट्रीट सेरेमनी देखने पहुंचे

पंजाब डेस्क: बॉलीवुड अभिनेता और गुरदासपुर से पूर्व सांसद सनी देओल आज परिवार सहित रिट्रीट सेरेमनी देखने पहुंचे। इस दौरान सनी देओल खुद ड्राइव करके अटारी बॉर्डर पहुंचे। सनी देओल के साथ उनके बेटे करण देओल और बहू दृशा देओल मौजूद रही।

रिट्रीट सेरेमनी जाने की जानकारी सनी देओल ने खुद सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो साझा दी है। इस दौरान वह खुद गाड़ी ड्राइवर करते हुए भी दिखाई दिए। अटारी बॉर्डर पहुंचते ही सनी देओल ने BSF के जवाने से मुलाकात की और रिट्रीट सेरेमनी में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जवानों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाए और देश की सुरक्षा के लिए उनके द्वारा दिए जा रहे योगदान के लिए धन्यवाद भी किया। 

PunjabKesari

आपको बता दें, कुछ दिन पहले सनी देओल अमृतसर श्री दरबार साहिब पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अपने बेटे करण देओल सहित श्री दरबार साहिब में माथा टेका और मशहूर ज्ञानी की चाय और पक ड़ों का सवाद लिया। ये भी बता दें कि, सनी देओल अपने बेटे के साथ अमृतसर में फिल्म लाहौर की शूटिंग कर रहे हैं।  

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!