भाजपा लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयारः नरेश बंसल

Edited By Vatika,Updated: 18 Sep, 2023 12:57 PM

bjp is fully prepared for the lok sabha elections naresh bansal

भाजपा प्रदेश मुख्यालय चंडीगढ़ में हुई, जिसमें 6 लोकसभा क्षेत्रों के कोर कमेटी सदस्यों व विधानसभा इंचार्जो ने भाग लिया।

चंडीगढ़: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्रियों एवं देश पदाधिकारियों द्वारा पंजाब के अलग-अलग जिलों में किए जाने वाले प्रवास को लेकर एक विशेष संगठनात्मक बैठक भाजपा पंजाब प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ की अध्यक्षता में भाजपा प्रदेश मुख्यालय चंडीगढ़ में हुई, जिसमें 6 लोकसभा क्षेत्रों के कोर कमेटी सदस्यों व विधानसभा इंचार्जो ने भाग लिया।

बैठक में सुनील जाखड़ के साथ राज्यसभा सदस्य व पंजाब लोकसभा प्रवास योजना के प्रभारी नरेश बंसल, केंद्रीय संगठन महामंत्री श्रीमंथरी निवासुलू, प्रदेश महासचिव जीवन सा, प्रदेश उपाध्यक्ष व पंजाब कसभा प्रवास योजना के प्रदेश योजक डॉ. सुभाष शर्मा, प्रदेश पाध्यक्ष व पंजाब लोकसभा प्रवास योजना के सहसंयोजक डॉ. जगमोहन संह राजू पूर्व आई.ए.एस. भी उपस्थित थे। नरेश बंसल ने उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा प्रवास की जानकारी देते हुए कहा कि विभिन्न केंद्रीय मंत्री पंजाब की 13 की 13 लोकसभा सीटों पर प्रवास कर चुके हैं और अभी भी जारी हैं। वहां पर रह कर पदाधिकारियों अन्य संगठनों के नेताओं से बैठकें कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। भाजपा कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में लगातार लोगों से संपर्क साधकर उन्हें केंद्र की राष्ट्र-हितैषी विचारधारा एवं जन-कल्याणकारी नीतियों के बारे में अवगत करवा रहे हैं तथा उन्हें पार्टी से जोड़कर लोकसभा चुनाव में पार्टीद्वारा उतारे भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार पंजाब हितैषी सरकार हैं, जिसमें पंजाब की जनता तथा विशेषकर सिख समुदाय के लिए बहुत कुछ किया है। 

भाजपा जो कहती है, वह करती है: जाखड़
पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि पंजाब की जनता आम आदमी पार्टी की सरकार के भ्रष्टाचारी व झूठे वादों से उकता चुकी है और भाजपा को अपने व पंजाब के भविष्य के रूप में देख रही है। जनता जान चुकी है कि पंजाब का अगर कोई विकास कर सकता है। तो वह सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही है, क्योंकि भाजपा जो कहती है, वह करती है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में पंजाब की जनता के सहयोग से पंजाब की 13 की 13 लोकसभा सीटें जीतकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झोली में डाली जाएंगी और केंद्र में एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनाई जाएगी। डॉ. सुभाष शर्मा ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ एवं संगठन महामंत्री श्रीमंथरी श्रीनिवासुलू ने इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों से 6 लोकसभा क्षेत्रों में भाजपा के संगठनात्मक ढांचे की समीक्षा की और रही कमियों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर आगामी प्रवास के बारे इस बैठक में प्रदेश के राजनीतिक विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। फिरोजपुर में सीमा सुरक्षा बल द्वारा 2 पुलिसकर्मियों को 2 किलो हैरोइन वाहन के व्हील में छिपाकर ले जाते पकड़े जाने की घटना का गंभीर संज्ञान लेते हुए पंजाब प्रदेश भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने कहा कि अब हालत यह हैं कि लोगों की सुरक्षा में लगे पहरेदारों पर नजर रखने का समय आ गया है।

उन्होंने कहा कि बीते सप्ताह वायरल हुए एक वीडियो में गैंगस्टरों द्वारा आयोजित पार्टी में पुलिस अधिकारियों को नाचते हुए दिखाया गया। महज उनका तबादला कर मामले का पटाक्षेप कर दिया गया। सरकार नशा तस्करों की बजाय नशा कारोबार में लगे लोगों को बेनकाब करने वालों को गिरफ्तार करने में लगी हुई है। जाखड़ ने कहा कि हम हमेशा राज्य में केंद्रीय एजेंसियों के दखल के विरोध में रहे हैं, लेकिन जिस तरह से पंजाब में नशों का छठा दरिया बेरोकटोक बह रहा है, उसे देखते हुए बेहतर होगा कि इससे निपटने की जिम्मेदारी नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एन.सी.बी.) को सौंप दी जाए। उन्हें वर्दीधारी चौकीदारों पर नजर रखने की भी छूट देना मुनासिब होगा। पंजाब भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अफीम और हैरोइन की तस्करी के मामले में अब तक छोटी मछलियां ही काबू की गई हैं, मगरमच्छों पर हाथ नहीं डाला गया। जाखड़ ने कहा कि सरकार कानून व्यवस्था और नशे से आंखें मूंद कर उन योजनाओं का श्रेय ले रही हैं जो केंद्र सरकार ने शुरू कर रखी है। आयुष्मान योजना में राज्य सरकार ने हिस्सा नहीं डाला और अब जब केंद्र सरकार आयुष्मान भव योजना के तहत नए कार्ड बनवाना शुरू कर रही है तब भी आम आदमी पार्टी के नेता अपनी पीठ थपथपा रहे हैं। यही हाल रेहड़ी और सड़क के फुटपाथ पर काम करने वालों को 10 से 50 हजार की सहायता और कोरोना काल से शुरू हुई राशन योजना का है।

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!