Edited By Urmila,Updated: 06 Dec, 2021 01:50 PM

पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज चंडीगढ़ सैक्टर-9 में अपने नए दफ्तर का उद्घाटन किया है। गत दिनों उन्होंने अपनी पार्टी का नाम पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी का ऐलान भी किया था।...
चंडीगढ़ः पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज चंडीगढ़ सैक्टर-9 में अपने नए दफ्तर का उद्घाटन किया है। गत दिनों उन्होंने अपनी पार्टी का नाम पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी का ऐलान भी किया था। आज उन्होंने अपना पार्टी दफ्तर खोल लिया है। उन्होंने कहा कि यह दफ्तर 24 घंटे खुला रहेगा। उन्होंने कहा कि 2 पार्टियों के साथ बातचीत चल रही है।
यह भी पढ़ेंः सिसौदिया का बयानः पंजाब में आम आदमी पार्टी की छवि कांग्रेस के लिए चुनौती
कैप्टन ने कहा कि उन्होंने आगामी चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है। वह भाजपा और ढींडसा के साथ मिलकर सरकार बनाएंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह जिला स्तर पर भी ग्रुप बना रहे हैं। कैप्टन ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में 92 फीसदी मेनीफेस्टो पर काम पूरा किया है। उन्होंने कहा कि 3 कृषि कानून रद्द हो चुके हैं और एम.एस.पी. पर कमेटी भी बनाई जाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर ने कहा कि वह एस.ए.डी.संयुक्त और भाजपा के साथ मिलकर गठजोड़ बनाएंगे।
यह भी पढ़ेंः सरकार के लिए बड़ी चुनौती, अनिश्चित समय के लिए सरकारी बसों चक्का जाम
कैप्टन अमरिंदर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब चन्नी सरकार के इश्तिहार आते हैं उन्हें हंसी आती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार महज एक ड्रामा है। आगामी चुनाव में सिर्फ 2 महीने रह गए हैं।
यह भी पढ़ेंः NPS मुलाजिमों पर लाठीचार्ज, बढ़ रहे थे CM की रिहायश की ओर
गठजोड़ के मामले में कैप्टन अमरिंदर ने कहा कि उनकी पी.एम. मोदी और अमित शाह से उनकी मुलाकात हुई है। जल्द ही वह भाजपा के साथ मीटिंग करेंगे। अमित शाह ने कहा कि उनकी पार्टी व ढींडसा साथ मिलकर गठजोड़ करेंगे। उस दौरान पार्टी में जो जीतेगा, टिकट उसे ही दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वह एक-दूसरे गठजोड़ की हिमायत भी करेंगे। कैप्टन ने कहा कि वह अभी नहीं बता सकते कि उनके साथ कांग्रेस कितने नेता शामिल हैं।
यह भी पढ़ेंः नहीं रहे शिरोमणि पंजाब साहित्यकार गुरदेव सिंह रुपाणा
अमरिंदर सिंह ने पाकिस्तान के साथ व्यापार शुरू करने पर बोलते हुए कहा कि पहले पाकिस्तान उनके जवानों पर गोलियां चलाना बंद करे। उन्होंने नवजोत सिद्धू पर निशाना साधते हुए कहा कि वह हमेशा ही पाकिस्तान से व्यापार शुरू करने की मांग करते आ रहे हैं। बेअदबी मामले पर कैप्टन ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस पहले एस.टी.एफ. की रिपोर्ट तो खुलवा लें। दूसरी ओर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आम आदमी पार्टी को भी घेरे में लेते हुए कहा कि यदि 'आप' जमीन पर इतनी मजबूत है तो उसके अपने विधायक पार्टी छोड़कर क्यों जा रहे हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here