Edited By Vatika,Updated: 06 Sep, 2023 03:20 PM

दोनों के खिलाफ खिलाफ एन.डी.पी.एस. की धारा के तहत मामला दर्ज किया है।
टांडा उड़मुड़ः जिला पुलिस प्रमुख सरताज सिंह चहल के निर्देशानुसार जिले में अराजक तत्वों पर नियंत्रण के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया जिसके तहत एस. पी इन्वेस्टिगेशन सरबजीत सिंह बाहिया डी.एस.पी. सब डिवीजन टांडा कुलवंत सिंह के नेतृत्व में टांडा पुलिस ने एक महिला और एक पुरुष को भारी मात्रा में नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तार किया है।
उक्त जानकारी देते हुए थाना प्रमुख टांडा इंस्पेक्टर उंकार सिंह बराड़ ने बताया कि एसआई नरिंदर सिंह टांडा और ए.एस.आई. जसवीर सिंह सहित पुलिस पार्टी को उस समय बड़ी सफलता हासिल हुई जब पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया, जिसकी पहचान ज्योति पत्नी राजन निवासी अहियापुर के रूप में हुई और पुलिस ने उसके पास से 180 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया। इसी प्रकार पुलिस ने 657 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ प्रवीण सिंह पीना पुत्र रावल सिंह निवासी खाख को दोनों के खिलाफ खिलाफ एन.डी.पी.एस. की धारा के तहत मामला दर्ज किया है।