हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश,  सरगना सहित 2 गिरफ्तार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 24 Apr, 2025 10:59 PM

arms smuggling gang busted 2 including kingpin arrested

सी.आई.ए. स्टाफ ने शहर की अलग-अलग क्षेत्र में हथियारों की सप्लाई करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें विक्रम सिंह विक्की, अजय कुमार शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 32 बोर की 2 व 9 एम.एम. का एक पिस्तौल, मैगजीन व 2 जिंदा कारतूस बरामद...

अमृतसर (संजीव): सी.आई.ए. स्टाफ ने शहर की अलग-अलग क्षेत्र में हथियारों की सप्लाई करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें विक्रम सिंह विक्की, अजय कुमार शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 32 बोर की 2 व 9 एम.एम. का एक पिस्तौल, मैगजीन व 2 जिंदा कारतूस बरामद किए। यह खुलासा ए.डी.सी.पी. जगमिंदर सिंह ने किया।

उन्होंने बताया कि इनपुट थी कि आरोपी हथियारों की सप्लाई के लिए जा रहे हैं, जिस पर पुलिस टीम द्वारा गली बांके बिहारी में नाकाबंदी कर दोनों को एक्टिवा पर गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से हथियारों की रिकवरी हुई।

फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर माननीय अदालत के निर्देशों पर जांच के लिए पुलिस रिमांड पर लिया है। प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि आरोपियों से रिकवर किए गए हथियार तरनतारन रोड से लिए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!