बड़ी खबर: एक बार फिर एकजुट होगा संयुक्त किसान मोर्चा, 23 दिसंबर को किया बड़ा ऐलान

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 15 Dec, 2024 09:10 PM

big news samyukta kisan morcha will unite once again

शंभू और खनौरी बॉर्डर पर किसानों द्वारा चलाए जा रहे संघर्ष के दौरान बड़ी खबर सामने आई है। किसान आंदोलन 2.0 के पक्ष में अब संयुक्त किसान मोर्चा भी सक्रिय हो गया है। संयुक्त किसान मोर्चा ने देशभर में 23 दिसंबर को प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।

पटियाला : शंभू और खनौरी बॉर्डर पर किसानों द्वारा चलाए जा रहे संघर्ष के दौरान बड़ी खबर सामने आई है। किसान आंदोलन 2.0 के पक्ष में अब संयुक्त किसान मोर्चा भी सक्रिय हो गया है। संयुक्त किसान मोर्चा ने देशभर में 23 दिसंबर को प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। बता दें कि किसान मजदूर मोर्चा के नेता सरवन सिंह पंधेर ने संयुक्त किसान मोर्चा को संघर्ष में शामिल होने के लिए चिट्ठी लिखकर आमंत्रित किया था। इसके बाद, भारतीय किसान यूनियन (उगराहा) के नेता ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा ने एकजुट होकर 23 दिसंबर को देशभर में जिला मुख्यालयों के बाहर प्रदर्शन करने का फैसला लिया है। इसके बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी। बीकेयू (उगराहा) के नेता ने कहा कि बड़ी लड़ाई अकेले नहीं लड़ी जा सकती।

चिट्ठी में लिखा गया था कि किसान मजदूर मोर्चा ने दिल्ली आंदोलन 2.0 शुरू करने से पहले भी एकता के प्रयास किए थे। हालांकि, कुछ कारणों से ये प्रयास सफल नहीं हो सके, लेकिन किसान मजदूर मोर्चा ने देशभर के किसानों-मजदूरों से जुड़ी 12 मांगों को लेकर संघर्ष जारी रखा है। इस संघर्ष की सफलता और समग्र एकता के लिए हम फिर से आपको आमंत्रित करते हैं। अगर यह निमंत्रण स्वीकार किया जाता है, तो बैठकों का सिलसिला आगे बढ़ाया जा सकता है।
किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने उम्मीद जताई कि हमख्याल संगठनों की भागीदारी से किसानों और मजदूरों की एकता को बल मिलेगा।

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!