पंजाब में लाल लकीर के अंदर आने वाले प्लॉटों को लेकर बड़ी खबर, इस तैयारी में सरकार

Edited By Urmila,Updated: 25 Mar, 2025 10:37 AM

big news for the occupants of plots falling within the red line in punjab

इस योजना का उद्देश्य गांवों के आवासीय क्षेत्रों में कम्प्यूटरीकृत रिकॉर्ड ऑफ राईट बनाना एवं जी.आई.एस. नक्शे बनाना है।

चंडीगढ़ (अंकुर): पंजाब के राजस्व एवं पुनर्वास मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि पंजाब के ग्रामीण क्षेत्रों में लाल डोरे या लाल लकीर के अंदर आने वाले प्लाटों के कब्जाधारियों को मालिकाना हक प्रदान करने के लिए राज्य में ‘मेरा घर मेरे नाम’ (स्वामित्व) योजना लागू की जा रही है। यह योजना अगले वर्ष तक पूरी हो जाएगी। मुंडिया ने पंजाब विधानसभा में अमरगढ़ से विधायक प्रो. जसवंत सिंह गज्जणमाजरा द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि स्वामित्व एक केंद्रीय योजना है, जिसका उद्देश्य गांवों की लाल लकीर के अंदर आने वाली संपत्तियों का अधिकार उनके मालिकों को प्रदान करना है।

punjab government

राजस्व एवं पुनर्वास मंत्री ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य गांवों के आवासीय क्षेत्रों में कम्प्यूटरीकृत रिकॉर्ड ऑफ राईट बनाना एवं जी.आई.एस. नक्शे बनाना है।  इस उद्देश्य के लिए वर्ष 2021 में पंजाब आवासीय (रिकॉर्ड ऑफ राईट) अधिनियम और नियम लागू किया गया है, जो इस योजना के तहत तैयार किए गए अधिकारों के रिकार्ड को कानूनी मान्यता प्रदान करता है। जी.आई.एस. नक्शे सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा ड्रोन तकनीक का उपयोग करके तैयार किए गए हैं। इस संबंध में एक सॉफ्टवेयर/पोर्टल विकसित किया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!