पंजाब में पंचायती चुनाव को लेकर बड़ी खबर, जानें कब होंगे!

Edited By Urmila,Updated: 05 Aug, 2024 05:34 PM

big news about panchayat elections in punjab know when they will be held

पंजाब में पंचायत चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत चुनाव सितंबर माह में हो सकते हैं।

चंडीगढ़: पंजाब में पंचायत चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत चुनाव सितंबर माह में हो सकते हैं। इस संबंध में पंजाब के ए.जी. द्वारा पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय द्वारा आश्वासन दिया गया है। इस आश्वासन के बाद कोर्ट ने याचिका का निपटारा कर दिया है।

यह भी कहा जा रहा है कि नगर निगम के चुनाव को लेकर ए.जी. ने 3 हफ्ते का समय मांगा है क्योंकि इससे जुड़ा एक मामला सुप्रीम कोर्ट में भी चल रहा है। बता दें कि पंजाब में कुल 13241 पंचायतें हैं, जबकि 153 ब्लॉक परिषद और 23 जिला परिषद हैं। पिछले साल पंजाब सरकार ने 11 अगस्त 2023 को कार्यकाल खत्म होने से पहले ही पंचायतों को भंग कर दिया था, जिसके चलते ज्यादातर सरपंच इसके विरोध में आ गए थे।

उन्होंने कहा कि 6 महीने पहले सरकार उन्हें हटाकर उनका अधिकार छीन रही है। ये चुनाव अलग-अलग राजनीतिक दलों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होंगे, जिसके चलते सभी राजनीतिक दल चुनाव की तैयारियों में लगे हुए हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!