Big News :  सरकार से मीटिंग के बाद किसान नेताओं का बड़ा ऐलान, करेंगे ...

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 03 Mar, 2025 07:18 PM

big news  farmer leaders will make a big announcement will

संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) की मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ पंजाब भवन में हो रही बैठक अब समाप्त हो गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान और SKM के नेताओं के बीच करीब 2 घंटे तक बैठक चली, लेकिन बैठक के दौरान कोई भी सहमति नहीं बन पाई।

चंडीगढ़  : संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) की मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ पंजाब भवन में हो रही बैठक अब समाप्त हो गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान और SKM के नेताओं के बीच करीब 2 घंटे तक बैठक चली, लेकिन बैठक के दौरान कोई भी सहमति नहीं बन पाई। बैठक के बाद किसान नेताओं ने 5 मार्च के लिए बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि 5 मार्च को चंडीगढ़ में स्थायी मोर्चा लगाया जाएगा।

गौरतलब है कि अपनी मांगों को लेकर किसान 5 मार्च को चंडीगढ़ में स्थायी मोर्चा लगाने की तैयारी कर रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं की बैठक बुलाई थी। बैठक के दौरान मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां, धालीवाल और गृह सचिव गुरकीरत कृपाल सिंह भी मौजूद रहे। बैठक में कई मांगों पर चर्चा की गई।

वहीं, किसान नेता जोगिंदर सिंह उगराहां ने बताया कि 5 मार्च का जो कार्यक्रम तय किया गया है, वह  हम करेंगे और 5 मार्च को धरना देंगे। केवल धान की कटाई को लेकर ही सहमति बनी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि धान की कटाई 1 जून से शुरू की जाएगी। इसके बाद, किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने मीडिया के सामने बताया कि मुख्यमंत्री किसी बात पर गुस्सा हो गए और धरने की बात पर कहा कि "जो करना है, कर लो।"

इसके अलावा, उन्होंने कहा कि जिन मांगों पर सहमति बनी थी, उन्हें भी मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ही छोड़ दिया। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पहले किसान नेताओं से कहा कि अब वे धरने और मोर्चे नहीं लगाएंगे। इसके बाद किसानों से किसी बात पर बहस हो गई, जिसके कारण बैठक में सरकार के साथ कोई सहमति नहीं बन पाई।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!