Edited By Urmila,Updated: 25 Aug, 2023 12:38 PM

गांव खोटे में अज्ञात व्यक्तियों ने एक पुलिसकर्मी पर गोलियां चला दीं।
मोगा : मोगा जिले के थाना निहाल सिंह वाला के गांव खोटे में अज्ञात व्यक्तियों ने एक पुलिसकर्मी पर गोलियां चला दीं। इस घटना में गोली लगने से पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे मोगा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जसप्रीत सिंह खोटे जो जीरा में पुलिस ड्यूटी कर रहा था।
रात को जब जसप्रीत सिंह अपने घर आया तो कुछ अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर उस पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here