पंजाबवासियों के लिए खुशखबरी, बसों को लेकर आ गया बड़ा फैसला

Edited By Kalash,Updated: 04 Jan, 2025 04:00 PM

big decision regarding buses in punjab

काफी समय से शहरवासियों को बी.आर.टी.एस. रूट पर सफर करते समय काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

अमृतसर : काफी समय से शहरवासियों को बी.आर.टी.एस. रूट पर सफर करते समय काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। बस रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम के सी.ई.ओ. और नगर निगम कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख ने 6 दिसंबर को बी.आर.टी.एस. के रूट नंबर 201 पर 6 बसें चलाई गईं और दो बसें अतिरिक्त रखी गईं थीं। 

उन्होंने कहा कि अगर छह बसों में से किसी भी बस में कोई छोटी सी खराबी होती है तो उस बस को बदल दिया जाता है। उन्होंने कहा कि इस समय बी.आर. टी.एस. रोड पर चलने के लिए 93 बसें उपलब्ध हैं। बी.आर.टी.एस. रोड पर करीब 60 बसें चलने के लिए तैयार हैं।

निगम कमिश्नर ने बताया कि 6 जनवरी के बाद 60 बसें बी.आर.टी.एस. सभी रूटों पर चलने लगेंगी। इसके लिए राज्य सरकार से मंजूरी मिल गई है। इसके साथ ही बी.आर.टी.एस. डिपो की 33 बसों में बड़ी खामियां होने के कारण उनकी मुरम्मत भी कराई जा रही है। आने वाले दिनों में सभी 93 बसें पूरी तरह से बी.आर.टी.एस. रूटों पर चलने लगेंगी। इससे अमृतसरवासियों को विशेष लाभ मिलेगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!