Edited By Urmila,Updated: 10 Dec, 2023 09:06 AM

पंजाब भाजपा ने विरोधी पार्टियों को एक बड़ा झटका दिया। राज्य के कई राजनीतिक दलों के बड़े नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया।
चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा ने विरोधी पार्टियों को एक बड़ा झटका दिया। राज्य के कई राजनीतिक दलों के बड़े नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया। पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना के अतिरिक्त भाजपा पंजाब के संगठन महामंत्री मंथरी श्रीनिवासुलु और पंजाब भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष फतेहजंग सिंह बाजवा की उपस्थिति में पंजाब के कई जिलों के राजनीतिक दलों के नेता आज राज्य मुख्यालय में आयोजित समारोह में भाजपा में विधिवत रूप से शामिल हो गए। भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं ने कहा कि वे भाजपा की जनसमर्थक नीतियों से प्रभावित होकर और पंजाब के अन्य दलों की भ्रष्ट नीतियों और निजी स्वार्थों की मानसिकता से परेशान होकर पार्टी में शामिल हुए हैं।
इस अवसर पर यूथ कांग्रेस के महासचिव दानिश गुलाटी, अकाली दल बादल के युवा नेता एडवोकेट रघुबीर सिंह, युवा अकाली नेता लखविंद्र सिंह, जसप्रीत सिंह तलवंडी साबो, राज कुमार तलवंडी साबो, प्रणव अरोड़ा बटाला, एडवोकेट परमप्रीत सिंह बठिंडा, मानव लूथरा बटाला, उदय कुमार बठिंडा, एडवोकेट बलराज सिंह संधू और अपने सैंकड़ों साथियों के साथ भाजपा में शामिल हुए। भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और जनहित नीतियों से प्रभावित हैं।
उन्होंने कहा कि वे सभी बिना किसी लालच के भाजपा में शामिल हुए हैं। इस अवसर पर भाजपा के नए नेताओं ने भाजपा के लिए दिन-रात मेहनत कर आने वाले स्थानीय और लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत को सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। इस मौके पर अविनाश राय खन्ना और फतेहजंग सिंह बाजवा ने पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं का स्वागत किया। उन्होंने यहां कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले सभी साथियों को उचित सम्मान दिया जाएगा। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश प्रैस सचिव हरदेव सिंह उभा व पंजाब भाजपा के प्रवक्ता प्रितपाल सिंह बलिएवाल समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here