CM  मान ने किसानों को लेकर किया बड़ा ऐलान

Edited By Vatika,Updated: 08 Oct, 2022 10:52 AM

big announcement regarding cm mann farmers

मान ने कहा कि किसानों को उनके नुक्सान का मुआवजा दिया जाएगा।

चंडीगढ़ (अश्वनी): मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के किसानों को किसी भी तरह की कुदरती आफत से बचाने के लिए वचनबद्ध है। पंजाब भवन में किसानों से मीटिंग के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस काम के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी। सभी डिप्टी कमिश्नरों को किसानों को हुए नुक्सान का सही अनुमान यकीनी बनाने के निर्देश दिए गए हैं। मान ने कहा कि किसानों को उनके नुक्सान का मुआवजा दिया जाएगा।

जिन किसानों को गुलाबी सुंडी और अन्य कीड़ों के हमले के कारण नुक्सान हुआ है, उनको भी उपयुक्त मुआवजा दिया जाएगा। भगवंत मान ने कहा कि संकट की इस घड़ी में किसानों की मदद करना सरकार का फर्ज बनता है।एक अन्य मुद्दे का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की जमीन का एक इंच भी अधिगृहीत करने के मौके पर उनको उपयुक्त मुआवजा देने का पूरा यत्न किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने किसानों को भरोसा दिलाया कि वह एफ.आई.आर. का मुद्दा रेलवे मंत्रालय और भारत सरकार के समक्ष उठाएंगे। इसके अलावा राज्य सरकार लम्पी स्किन (चमड़ी रोग) का शिकार हुए पशु धन की सूची भारत सरकार को भेजेगी। 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!