शिक्षा विभाग का बड़ा ऐलान, इन 10 जिलों में स्थापित होगा Indoor Shooting Range

Edited By Kamini,Updated: 07 Aug, 2024 04:56 PM

big announcement by the education department

पंजाब में खेलों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी मुताबिक, पंजाब में इनडोर शूटिंग रेंज बनाई जा रही है।

पंजाब डेस्क : पंजाब में खेलों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी मुताबिक, पंजाब में इनडोर शूटिंग रेंज बनाई जा रही है। यह जानकारी आज यहां पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने दी। पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से राज्य के 10 जिलों में इनडोर शूटिंग रेंज स्थापित किया जा रहा है, जिनमें संगरूर, लुधियाना, जालंधर, फिरोजपुर, अमृतसर, रोपड़, मोहाली, होशियारपुर, शहीद भगत सिंह नगर और मानसा शामिल है। इसमें खिलाड़ी 10 मीटर तक निशानेबाजी का अभ्यास कर सकेंगे। बच्चों को सही उम्र में विश्व स्तरीय खेल बुनियादी ढांचा और मार्गदर्शन प्रदान करना ही एकमात्र तरीका है जिससे भारत खेलों में विश्व नेता बन सकता है।

PunjabKesari

शिक्षा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार पंजाब राज्य को खेल के क्षेत्र में देश और दुनिया में अग्रणी बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी के चलते खेलों को बढ़ावा दिया जा रहा है। शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने आगे कहा कि पंजाब सरकार ने जहां विभिन्न प्रतियोगिताओं में भारत का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया है, वहीं उन्हें पुलिस और सिविल प्रशासन में नौकरियां भी दी हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!