Punjab Politics: बीबी जागीर कौर की अकाली दल में वापसी के कार्यक्रम में बदलाव, पढ़ें पूरी खबर

Edited By Kamini,Updated: 13 Nov, 2026 04:39 PM

bibi jagir kaur

पंजाब की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व SGPC अध्यक्ष बीबी जागीर कौर के शिरोमणि अकाली दल में वापसी के कार्यक्रम में बदलाव हो गया है।

पंजाब डेस्क:  पंजाब की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व SGPC अध्यक्ष बीबी जागीर कौर के शिरोमणि अकाली दल में वापसी के कार्यक्रम में बदलाव हो गया है। दरअसल, पहले बीबी जागीर कौर 13 नवंबर को शिरोमणि अकाली दल में वापसी करने जा रही थी, लेकिन अब वह 15 नवंबर को पार्टी में दोबारा वापसी करेंगी। 

मिली जानकारी के मुताबिक, सुखबीर सिंह बादल 15 नवंबर को बेगोवाल पहुंच कर दोपहर करीब 3 बजे बीबी जागीर कौर को पार्टी में शामिल करवाएंगे। गौरतलब है कि, सुखबीर सिंह बादल ने पहले आज शुक्रवार को बेगोवाल पहुंचाना था। लेकिन कार्यक्रम में एक दिन पहले ही उनका दौरा स्थगित कर दिया गया। सुखबीर बादल के बेगोवाल न  पहुंचने के कारण कार्यक्रम में बदलाव हो गया। अब सुखबीर बादल के पहुंचने के बाद ही बीबी जागीर कौर की पार्टी में वापसी की औपचारिकता प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 

आपको बता दें कि, बीबी जागीर कौर की वापसी 4 साल बाद होने जा रही है। नवंबर 2022 में अकाली दल से निष्कासित होने के बाद उन्होंने मार्च 2024 में पार्टी में वापसी की थी। उसके बाद उन्होंने अगस्त 2025 में  ज्ञानी हरप्रीत सिंह नेतृत्व वाली अकाली दल (पुनर सुरजीत) से जुड़ गई थी। अब वह फिर शिरोमणि अकाली दल में वापसी करने जा रही हैं।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!