भाखड़ा बांध का जल स्तर पहुंचा खतरे के निशान पर, इन इलाकों में मंडराया बाढ़ का खतरा

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 24 Aug, 2025 11:04 PM

bhakra dam water level reached near danger

हिमाचल के ऊपरी क्षेत्रों में हो रही बारिश के कारण भाखड़ा बांध की गोबिंद सागर झील में पानी की आवक लगातार जारी है।

नंगल (सैनी) : हिमाचल के ऊपरी क्षेत्रों में हो रही बारिश के कारण भाखड़ा बांध की गोबिंद सागर झील में पानी की आवक लगातार जारी है। भाखड़ा बांध का जल स्तर आज सायं 6 बजे तक 1667.55 फीट दर्ज किया गया। आज सायं भाखड़ा बांध की गोबिंद सागर झील में पानी की आवक 50008 क्यूसिक दर्ज की गई और भाखड़ा बांध से टरबाईनों और फ्लड गेटों के माध्यम से नंगल डैम झील के लिए करीब 39500 क्यूसिक पानी छोड़ा गया। भाखड़ा बांध की जल स्तर की क्षमता 1680 फीट तक है और अब जल स्तर खतरे के निशान से करीब 12.50 फीट दूर है। आज नंगल हाईडल नहर में 12350 क्यूसिक और श्री आनंदपुर साहिब हाईडल नहर में 10150 क्यूसिक पानी छोड़ने अलावा नंगल डैम से सतलुज दरिया में 16850 क्यूसिक पानी छोड़ा गया।

बेशक पिछले कुछ दिनों से भाखड़ा बांध के फ्लड गेट खोले गए थे परंतु रविवार को उन्हें 2 फीट से घटाकर 1 फीट किए कर दिया गया है ।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!